हलसी: पुलिस केंद्र लखीसराय में वाहन परेड और पुलिस सभा का आयोजन किया गया
पुलिस केंद्र लखीसराय में शनिवार को वाहन परेड एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया. अपराह्न 4 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक SP प्रेरणा कुमार ने वाहन परेड का निरीक्षण किया. परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों को पुरस्कृत किया गया. पुलिस सभा में SP पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और समाधान की पहल की.