पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री विजय चौधरी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा बिहार में हर जाति और धर्म के लोग रहने के लिए स्वतंत्र हैं
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उनसे बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के बारे में जब सवाल पूछा गया की भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने अररिया में कहा था कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा, इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में हर जाति और हर धर्म के लोग रहने के लिए स्वतंत्र हैं।