धौलपुर: दो दिन से लापता बुजुर्ग का मिला शवः चीलपुरा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के चीलपुरा गांव के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग दो दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी परमजीत पटेल ने बताया कि चीलपुरा गांव का रहने वाला बुजुर्ग दर्शन सिंह (52) पुत्र लखपत सिंह ठाकुर पिछले 2 दिन से लापता था।