धौलपुर: आगरा मुंबई हाईवे 44 पर बजरी माफिया ने की पुलिस पर फायरिंग तीन आरोपी गिरफ्तार चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त
सदर थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई हाईवे-44 पर सोमवार शाम पुलिस और बजरी माफिया आमने-सामने हो गए। पुलिस और बजरी माफिया के बीच झड़प के बाद पुलिस ने बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने के साथ कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आगरा-मुंबई हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया।