पटियाली: सिढ़पुरा क्षेत्र के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर छात्र संजय का जोरदार स्वागत किया गया
विकास क्षेत्र सिढ़पुरा के ग्राम चांदपुर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का विषय है कि कक्षा 8 के होनहार छात्र संजय पुत्र लेखराज का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 के लिए हुआ, इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा उनका भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया,पूरा मामला आज सोमवार समय करीब 11 बजे का है।