हसनपुर थाना पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिला बदर अभियुक्त दिग्विजय भाटी के निवास स्थान पर मुनादी कराई। इसके बाद पुलिस ने छह माह की अवधि के लिए उन्हें अमरोहा जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। जिला बदर आदेश के तहत अब दिग्विजय भाटी बिना विधिक अनुमति के छह महीने तक अमरोहा जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुलिस का कहना है कि आदेश का उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Amroha, Amroha | Jun 26, 2026