शअमरोहा भारतीय किसान यूनियन BR अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी को प्रशासन ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ASP अमरोहा ने जिला बदर किए जाने की पुष्टि की है।दिग्विजय भाटी ने कुछ समय पहले अपना संगठन बनाया था और पिछले दिनों सड़क जाम, प्रदर्शन व विभिन्न आंदोलनों को लेकर चर्चा में रहे। वहीं, उनके 2027 में हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में होती रही हैं।
हालांकि, उनके राजनीतिक इरादों या जनता द्वारा विधायक के रूप में देखे जाने जैसे दावे भी किये गए है।
Amroha, Amroha | Jun 26, 2026