सिंगरौली: बैढ़न पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्षय रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय क्षय उन्नमूलन कार्यक्रम अंर्तगत वैढन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में क्षय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य कैलाश तंतुवाय एचओडी अविकल प्रताप सिंह व्याख्याता जय प्रकाश जायसवाल प्रदीप सिंह डीटीसी से जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे जहां पर टीवी के रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।