गाज़ीपुर: गाजीपुर के कई गांवों में बच्चों के दिव्यांग होने का मामला सामने आया, मचा हड़कंप, डीएम ने जांच और इलाज के आदेश दिए
गाजीपुर के मनिहारी, सदर और देवकली ब्लॉक के कई गांवों में दर्जनों बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग होने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि ये बच्चे जन्म के समय पूरी तरह स्वस्थ थे।लेकिन कुछ महीनों बाद तेज बुखार के बाद दिव्यांग हो गए। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है।DMने मामले में जांच और इलाज के लिए सीएमओ को आदेश।