चम्पावत: जनपद में समन्वित सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने सुरक्षा एजेंसियों संग की विशेष बैठक
जिला सभागार चम्पावत में जनपद अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों एवं विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा की गई।बैठक में सुरक्षा एजेंसियों और विभागों के अधिकारियों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।