मझोली: गर्मी आते ही मझौली में किसानों को सता रहा आगजनी का डर, कर रहे हैं तरह-तरह के उपाय
मझौली में किसानों ने सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे बताया कि मौसम का मिजाज बदल चुका है और तेज गर्मी पड़ रही है जिसके चलते किसानों को आगजनी का खतरा भी सता रहा है लिहाजा किसान तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं जिससे कि आगजनी की खतरों से बचा जा सके। गौरतलब है की गेहूं की फसल में अक्सर आगजनी की घटना होती हैं लिहाजा किसान उपाय कर रहे हैं जिससे कि आगजनी की घटना से बचा जा सके।