माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के 18 प्रखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में द्वितीय चरण के ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया।
द्वितीय चरण में अब तक प्राप्त 3,743 ऑनलाइन आवेदनों में से 3,673 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष 70 मामलों पर कार्रवाई जारी है। नगर निकाय क्षेत्रों में प्राप्त 2,699 आवेदनों में से 2,660 का निष्पादन हो चुका है। शिविरों में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की ऑनलाइन निगरानी करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
IPRD Bihar
#sahyogshivir
#begusarai