जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बेगूसराय द्वारा SAPSRC के अंतर्गत माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के विभिन्न प्रावधानों पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन 01 सितंबर 2026 को अनुमंडल कार्यालय, बखरी में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी श्री सन्नी कुमार सौरभ ने किया।
कार्यक्रम में अनुमंडल अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में अधिनियम के प्रावधानों एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर चर्चा की गई।
IPRD Bihar
Social Welfare Department, GoB
#begusarai
Ministry of Social Justice & Empowerment, Govt. of India