Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 08.07.2026 चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता तथा चानन प्रखंड में उच्च आय वाले औद्योगिक पौधों का वितरण आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच करने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन। आज दिनांक 08.07.2026 को जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत विभिन्न राजस्व ग्रामों—कछुआ, सतघरवा महाजनवा, चौरा राजपुर एवं संग्रामपुर—में किसानों के बीच रासायनिक खाद के दुष्प्रभावों से बचाव एवं जैविक खेती को अपनाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, तथा जैविक महापंचायत में रासायनिक खाद्य मुक्त चानन प्रखंड अभियान के प्रारंभ की उद्घोषणा की गई। जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि आपके पंचायत में बड़ी संख्या में आदिवासी किसानों का झुकाव प्राकृतिक संरक्षण एवं पारंपरिक खेती पद्धतियों की ओर अधिक है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राकृतिक खेती, उद्यानिक फसलों को बढ़ावा देने तथा अन्य संबंधित योजनाओं के माध्यम से इन राजस्व ग्रामों सहित अन्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों के किसानों को व्यापक रूप से लाभान्वित किया जाए। उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार के द्वारा जैविक खेती अपनाने के लिए सरल एवं सहज शब्दों में जैविक खेती की उपयोगिता के बारे में बताया गया जिसे ग्रामीणों के द्वारा ताली बजाकर काफी सराहा गया। कृषि विभाग पटना के बासोका से सहायक निदेशक श्री अवनीश कुमार द्वारा जैविक उत्पादों की जांच हेतु जैविक महापंचायत में भाग लिया गया, साथ ही उन्होंने मिट्टी जांच की आवश्यकता के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया। कृषि विश्वविद्यालय बिहार के आदेश पर कृषि विज्ञान केंद्र हलसी के वैज्ञानिक श्री निशांत कुमार द्वारा इस अभियान में भाग लिया गया एवं ग्रामीणों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया इसी क्रम में सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक स्तर पर ग्रामीणों का स्क्रीनिंग किया गया तथा उन्हें स्क्रीनिंग के लिए जागरूक किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम द्वारा आदिवासी बच्चों को स्कूल नेटवर्क से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण किया गया। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग श्री गौरव कुमार के द्वारा बताया गया के पंचायत के सड़क का सर्वेक्षण कर लिया गया है एवं 2.6 किलोमीटर सड़क वन विभाग की अनुमति प्राप्त करने उपरांत बनने की कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में बहुतों की संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। कछुआ में सभी पदाधिकारी द्वारा एक-एक नींबू का पौधा रोपण किया गया तथा अंत में उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को शपथ दिलाया गया।

2 views | Lakhisarai, Bihar | Jul 8, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 08.07.2026 को अनुसूचित जनजातीय टोलो में विकास से संबंधित कुल 19 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।

सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत Valley of Medicinal plants के तौर पर पर्यटकीय विकास एवं पहाड़ों के बीच स्थित सतघरवा एवं महाजनवा ग्रामों को Valley of flowers के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई।

 मीटिंग में सोलर/स्ट्रीट लाइट की स्थापना एवं प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी को निर्देशित किया गया।

 जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे द्वारा बताया गया की चार tribal healers की पहचान कर ली गई है तथा उसकी सूची राज्य सरकार को भेज दी गई है साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि बाकी healers की पहचान कार्य जारी है।

DPM स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि सात आरोग्य आयुष्मण केंद्र की स्थापना हेतु जगह चिन्हित कर लिया गया है जिसके नाम क्रमशः 
1 बुधौली बनकर पंचायत अंतर्गत कनीमोह कोड़ासी, 
2 श्री किशुन पंचायत अंतर्गत नया टोला श्री किशुन कोड़ासी, 3 मदनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम बिशनपुर, 
4 चौरा राजपुर पंचायत अंतर्गत भैरो टोला लठिया, 
5 बरियारपुर पंचायत अंतर्गत हदहदिया, 
6 भलुई संग्रामपुर एवं कुंदर पंचायत अंतर्गत कछुआ, 
7 कुंदर पंचायत अंतर्गत जगुआजोर हैं। 

सहायक मंडल अभियंता बीएसएनल लखीसराय  को जिला पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा dark zone में नेटवर्क विस्तार योजना (चौरा राजपुर, हनुमान स्थान, दुग्धम सतघरवा/महजनमा, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरबे डैम के मध्य, लठिया भैरो टोला कोरासी ) यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि लठिया भैरो टोला कोरासी से चौरा राजपुर तक के लिए सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति है जो चौरा राजपुर के तुमनी गांव तक है।

जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि द्वारा बताया गया कि जिला के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार की अनुशंसा के उपरांत चौरा राजपुर के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जिला से प्रस्ताव मांगा गया है जिसके आलोक में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी से भूमि की मांग की गई है, जिसके उपरांत अंचल अधिकारी सूर्यगढ़ा द्वारा बताया गया कि कल उनके और अमीन द्वारा स्टेडियम हेतु भूमि मापी का कार्य पूर्ण किया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया की 32 ग्रामों में से 15 ग्रामों में पेयजल स्थापित कर दी गई है और 14 ग्रामों में पेयजल का कार्य प्रगति पर है साथ ही 3 ग्रामों में कार्य अभी डीपीआर स्टेज पर है। उनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही सभी ग्रामों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

जिला पदाधिकारी, लखीसराय के ज्ञापांक-2824 दिनांक 04.07.2026 द्वारा सूर्यगढ़ा प्रखंड के दुग्धम् ग्राम में विद्युत सुविधा की समुचित उपलब्धता के संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लखीसराय को अद्यतन प्रतिवेदन अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

सड़क निर्माण के बारे में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि वन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की कार्यवाही की जारी है, सर्टिफिकेट प्राप्त करने उपरांत आगे की कार्यवाही की पूर्ण की जायेगी |

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे, जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार,  जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, कार्यपालक अभियंता PHED जिला प्रबंधक जीविका, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 08.07.2026 को अनुसूचित जनजातीय टोलो में विकास से संबंधित कुल 19 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत Valley of Medicinal plants के तौर पर पर्यटकीय विकास एवं पहाड़ों के बीच स्थित सतघरवा एवं महाजनवा ग्रामों को Valley of flowers के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई। मीटिंग में सोलर/स्ट्रीट लाइट की स्थापना एवं प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी को निर्देशित किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे द्वारा बताया गया की चार tribal healers की पहचान कर ली गई है तथा उसकी सूची राज्य सरकार को भेज दी गई है साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि बाकी healers की पहचान कार्य जारी है। DPM स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि सात आरोग्य आयुष्मण केंद्र की स्थापना हेतु जगह चिन्हित कर लिया गया है जिसके नाम क्रमशः 1 बुधौली बनकर पंचायत अंतर्गत कनीमोह कोड़ासी, 2 श्री किशुन पंचायत अंतर्गत नया टोला श्री किशुन कोड़ासी, 3 मदनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम बिशनपुर, 4 चौरा राजपुर पंचायत अंतर्गत भैरो टोला लठिया, 5 बरियारपुर पंचायत अंतर्गत हदहदिया, 6 भलुई संग्रामपुर एवं कुंदर पंचायत अंतर्गत कछुआ, 7 कुंदर पंचायत अंतर्गत जगुआजोर हैं। सहायक मंडल अभियंता बीएसएनल लखीसराय को जिला पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा dark zone में नेटवर्क विस्तार योजना (चौरा राजपुर, हनुमान स्थान, दुग्धम सतघरवा/महजनमा, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरबे डैम के मध्य, लठिया भैरो टोला कोरासी ) यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि लठिया भैरो टोला कोरासी से चौरा राजपुर तक के लिए सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति है जो चौरा राजपुर के तुमनी गांव तक है। जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि द्वारा बताया गया कि जिला के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार की अनुशंसा के उपरांत चौरा राजपुर के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जिला से प्रस्ताव मांगा गया है जिसके आलोक में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी से भूमि की मांग की गई है, जिसके उपरांत अंचल अधिकारी सूर्यगढ़ा द्वारा बताया गया कि कल उनके और अमीन द्वारा स्टेडियम हेतु भूमि मापी का कार्य पूर्ण किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया की 32 ग्रामों में से 15 ग्रामों में पेयजल स्थापित कर दी गई है और 14 ग्रामों में पेयजल का कार्य प्रगति पर है साथ ही 3 ग्रामों में कार्य अभी डीपीआर स्टेज पर है। उनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही सभी ग्रामों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला पदाधिकारी, लखीसराय के ज्ञापांक-2824 दिनांक 04.07.2026 द्वारा सूर्यगढ़ा प्रखंड के दुग्धम् ग्राम में विद्युत सुविधा की समुचित उपलब्धता के संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लखीसराय को अद्यतन प्रतिवेदन अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण के बारे में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि वन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की कार्यवाही की जारी है, सर्टिफिकेट प्राप्त करने उपरांत आगे की कार्यवाही की पूर्ण की जायेगी | इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे, जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, कार्यपालक अभियंता PHED जिला प्रबंधक जीविका, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक 09/07/2026 
महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहट गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर आयोजित किया गया।

महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम का पहल है कि सप्ताहिक सखी वार्ता कर महिलाओं को जागरूक करना एवं विभिन्न हितधारकों विभागों से समन्वय कर समस्या समाधान का पहल भी करना है।

 महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र के अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने बताया कि छोटे छोटे बचत कर भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उद्योग विभाग व आरसेटी के माध्यम से चलने वाले प्रशिक्षण कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। साइबर ठगी से बचाव के बारे में भी जानकारी दिया गया।

लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं बाल विवाह न करने की अपील की।

केंद्र संख्या 57 की आंगनबाड़ी सेविका कल्पना कुमारी के द्वारा  बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया। साथ ही उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका सावित्री देवी, रूबी देवी, राधा देवी ग्रामीण अनीता देवी, किरण देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 09/07/2026 महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहट गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम का पहल है कि सप्ताहिक सखी वार्ता कर महिलाओं को जागरूक करना एवं विभिन्न हितधारकों विभागों से समन्वय कर समस्या समाधान का पहल भी करना है। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र के अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने बताया कि छोटे छोटे बचत कर भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उद्योग विभाग व आरसेटी के माध्यम से चलने वाले प्रशिक्षण कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। साइबर ठगी से बचाव के बारे में भी जानकारी दिया गया। लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं बाल विवाह न करने की अपील की। केंद्र संख्या 57 की आंगनबाड़ी सेविका कल्पना कुमारी के द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया। साथ ही उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका सावित्री देवी, रूबी देवी, राधा देवी ग्रामीण अनीता देवी, किरण देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 9, 2026

पत्नी की हत्*या कर पति ने घर में द*फनाया श*व,10 घंटे बाद बकरियों की मिमियाहट से खुला खौ*फनाक सच !
#Lakhisarai #CrimeNews #BiharCrime #MurderCase #ShockingNews #HorrorIncident #स्वजनसमाचार

पत्नी की हत्*या कर पति ने घर में द*फनाया श*व,10 घंटे बाद बकरियों की मिमियाहट से खुला खौ*फनाक सच ! #Lakhisarai #CrimeNews #BiharCrime #MurderCase #ShockingNews #HorrorIncident #स्वजनसमाचार

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 9, 2026