प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 09/07/2026
महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहट गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर आयोजित किया गया।
महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम का पहल है कि सप्ताहिक सखी वार्ता कर महिलाओं को जागरूक करना एवं विभिन्न हितधारकों विभागों से समन्वय कर समस्या समाधान का पहल भी करना है।
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र के अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने बताया कि छोटे छोटे बचत कर भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उद्योग विभाग व आरसेटी के माध्यम से चलने वाले प्रशिक्षण कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। साइबर ठगी से बचाव के बारे में भी जानकारी दिया गया।
लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं बाल विवाह न करने की अपील की।
केंद्र संख्या 57 की आंगनबाड़ी सेविका कल्पना कुमारी के द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया। साथ ही उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका सावित्री देवी, रूबी देवी, राधा देवी ग्रामीण अनीता देवी, किरण देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।
1 views | Lakhisarai, Bihar | Jul 9, 2026