इटाढ़ी: कुकुढ़ा गांव के बाधार में बिजली से लगी आग, 30 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों को लाखों का नुकसान
Itarhi, Buxar | Apr 10, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव के बधार में भीषण अगलगी की घटना में लगभग 30 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह बिजली की चिंगारी बताई जा रही है। घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार अचानक खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण आस-पास खेत तक पहुंची।