बलरामपुर: सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत औषधि प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान 08 औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई तथा 19 दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए। साथ ही दवा विक्रेताओं को नियमानुसार दवाओं के भंडारण, विक्रय एवं अभिलेख संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।