Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्रों पर AK–47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी अभिषेक कुमार पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। इस फायरिंग की घटना में 3 छात्रों को गोली लगी थी

Balrampur, Balrampur | Jul 27, 2026

MORE NEWS

#बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश...

बलरामपुर, 27 जुलाई 2026।

जनपद बलरामपुर में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों से वार्ता कर प्रत्येक मामले में समयबद्ध, प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।

#balrampur #balrampurpolic

#बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश... बलरामपुर, 27 जुलाई 2026। जनपद बलरामपुर में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों से वार्ता कर प्रत्येक मामले में समयबद्ध, प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है। #balrampur #balrampurpolic

Balrampur, Balrampur | Jul 27, 2026

इस पिता के लिए एक शब्द 
भीषण बाढ़ में पिता ने बच्चों को बचाने के लिए लगाई जान की बाजी। 
विडियो असम का है

इस पिता के लिए एक शब्द भीषण बाढ़ में पिता ने बच्चों को बचाने के लिए लगाई जान की बाजी। विडियो असम का है

Balrampur, Balrampur | Jul 27, 2026

बाढ़ का खौफनाक मंज़र देख डर जाएंगे आप, नहीं देखा होगा बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंज़र 

असम में बाढ़ का खौफनाक मंजर, 7 जिलों में हालात चिंताजनक

असम में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 7 जिलों में बाढ़ का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं

बाढ़ का खौफनाक मंज़र देख डर जाएंगे आप, नहीं देखा होगा बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंज़र असम में बाढ़ का खौफनाक मंजर, 7 जिलों में हालात चिंताजनक असम में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 7 जिलों में बाढ़ का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं

Balrampur, Balrampur | Jul 27, 2026

सपा का जन आक्रोश पैदल मार्च:कोतवाली से कलेक्ट्रेट तक ढाई किमी पैदल मार्च...

#गोंडा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नगर कोतवाली के पास इकट्‌ठे हुए। उन्होंने नगर कोतवाली से कलेक्ट्रेट तक लगभग ढाई किलोमीटर का मार्च किया। डीएम प्रियंका निरंजन को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

यह पैदल मार्च दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। कार्यकर्ता डीजे के साथ हाथों में समाजवादी और तिरंगा झंडा लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। दोपहर 12:40 बजे वे गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचे।। समाजवादियों ने देशव्यापी, प्रदेशव्यापी और जिलाव्यापी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला।
उनकी प्रमुख मांगों में खाद की कमी, सिलेंडर की समस्या, शहर में जल भराव, बिजली की समस्या, जर्जर ट्रांसफार्मर, पुलिस उत्पीड़न, सरकारी अस्पतालों में कुव्यवस्था, बजाज चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान में देरी, सीवर लाइन की समस्या, नगर में जाम और जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के आदेश का विरोध शामिल था।

जन आक्रोश पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोर गद्दी छोड़", "जौहर यूनिवर्सिटी बचाओ शिक्षा का सम्मान बचाओ", "हर बेटी की यही पुकार बंद करो उत्पीड़न और अत्याचार" और "पेपर लीक बंद करो माफियाओं पर कार्रवाई करो" जैसे नारे लगाए।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जिन भी समाजवादियों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, सपा सरकार आने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने खाद,बिजली,सिलेंडर की समस्या, पुलिस उत्पीड़न,अस्पतालों की दुर्व्यवस्था,गन्ना भुगतान में देरी, बाढ़ से कटान, शहर में जल भराव, तहसील में भ्रष्टाचार, पार्किंग की कमी और छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार इन समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने उनकी मांगों पर विचार करने और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्वएमएलसी रणविजय सिंह,मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू यादव,छात्र सभा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह उर्फ मोनू सिंह,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अफजल खान,लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष लालचंद गौतम सहित भारी संख्या में समाजवादी उपस्थित रहे।

सपा का जन आक्रोश पैदल मार्च:कोतवाली से कलेक्ट्रेट तक ढाई किमी पैदल मार्च... #गोंडा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नगर कोतवाली के पास इकट्‌ठे हुए। उन्होंने नगर कोतवाली से कलेक्ट्रेट तक लगभग ढाई किलोमीटर का मार्च किया। डीएम प्रियंका निरंजन को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह पैदल मार्च दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। कार्यकर्ता डीजे के साथ हाथों में समाजवादी और तिरंगा झंडा लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। दोपहर 12:40 बजे वे गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचे।। समाजवादियों ने देशव्यापी, प्रदेशव्यापी और जिलाव्यापी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। उनकी प्रमुख मांगों में खाद की कमी, सिलेंडर की समस्या, शहर में जल भराव, बिजली की समस्या, जर्जर ट्रांसफार्मर, पुलिस उत्पीड़न, सरकारी अस्पतालों में कुव्यवस्था, बजाज चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान में देरी, सीवर लाइन की समस्या, नगर में जाम और जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के आदेश का विरोध शामिल था। जन आक्रोश पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोर गद्दी छोड़", "जौहर यूनिवर्सिटी बचाओ शिक्षा का सम्मान बचाओ", "हर बेटी की यही पुकार बंद करो उत्पीड़न और अत्याचार" और "पेपर लीक बंद करो माफियाओं पर कार्रवाई करो" जैसे नारे लगाए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जिन भी समाजवादियों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, सपा सरकार आने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद,बिजली,सिलेंडर की समस्या, पुलिस उत्पीड़न,अस्पतालों की दुर्व्यवस्था,गन्ना भुगतान में देरी, बाढ़ से कटान, शहर में जल भराव, तहसील में भ्रष्टाचार, पार्किंग की कमी और छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार इन समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने उनकी मांगों पर विचार करने और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्वएमएलसी रणविजय सिंह,मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू यादव,छात्र सभा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह उर्फ मोनू सिंह,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अफजल खान,लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष लालचंद गौतम सहित भारी संख्या में समाजवादी उपस्थित रहे।

Balrampur, Balrampur | Jul 27, 2026

बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्रों पर AK–47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी अभिषेक कुमार पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। इस फायरिंग की घटना में 3 छात्रों को गोली लगी थी - Balrampur News