उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में हर्षोल्लास से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना
उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा की।