करहल: करहल थाना क्षेत्र में दबंगों ने खेत में काम कर रहे व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के नगला रघु निवासी राकेश कुमार पुत्र बाबूराम ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि वह अपने खेत में जुताई करवा रहे थे। तभी दबंगों ने उनके साथ आकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की। तो वहीं पुलिस में दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।