सिधौना विद्युत उपकेंद्र पर जर्जर बिजली लाइन और अवैध वसूली के आरोपों पर भड़के उपभोक्ता, सिधौना उपकेंद्र में प्रदर्शन
रायबरेली। में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को समय करीब 11:00 बजे सदर तहसील क्षेत्र के अमावां ब्लॉक क्षेत्र के सिधौना विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को रसेहता ग्राम सभा के उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने विभागीय कर्मचारियों और संविदा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए गांव की जर्जर विद्युत लाइन को तत्काल बदलवाने तथा कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।