पाली: बछरई में घर में बंधी 20 बकरियां चोरी कर ले गए स्कार्पियो सवार चोर, घटना CCTV में कैद, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Pali, Lalitpur | May 8, 2026 थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बछरई में घर में बंधी हुई 20 बकरियों को महरौनी निवासी एक नामजद चोर अपने चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार में भरकर चुरा ले गया। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को लेकर पीड़ित की शिकायत के आधार पर नाराहट थाने पर महरौनी निवासी एक नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।