निवास: जिले के बिझौली गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी तट पर स्वच्छता और जल संरक्षण अभियान
Niwas, Mandla | May 5, 2026 मंडला जिले में जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखा जा सके। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला मंडला के निर्देशन में मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे विकासखंड निवास के ग्राम बिझौली, सेक्टर क्रमांक-1 में आयोजित हुआ।