कोईलवर: मीणाचक-पचैना रोड से 80 लीटर देसी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
कोईलवर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बभनौली गांव निवासी कामेश्वर राय के पुत्र विजय कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी थाना रविवार की शाम 7:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने दी जानकारी।