लखीमपुर: जिला महिला अस्पताल में माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर चलाया गया जागरुकता अभियान,रैली निकाल कर किया गया जागरूक
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल में आज माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर सीएमएस डॉक्टर ज्योति मेहरोत्रा ने मेरे पहले मासिक धर्म की कहानी थीम पर महिलाओं व किशोरियों को जागरूक किया है। सीएमएस ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।रैली को सीएमओ संतोष गुप्ता ने संबोधित किया है।