लखीमपुर: जन्म के दौरान रोगों से ग्रसित जिले के 32 बच्चों का इलाज कराने के लिए भेजा गया लखनऊ, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने दी जाकारी
जन्म के दौरान क्लेफ्ट लीप पैलेंट व अन्य रोगों से ग्रसित लखीमपुर खीरी जिले के 32 बच्चों को चिन्हित कर इलाज के लिए मंगलवार को लखनऊ भेजा गया है। इन सभी का इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क कराया जाएगा। इन सभी बच्चों को उनके परिजनों के साथ एक बस से लखनऊ भेजा गया है। जिसे सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने रवाना किया है।