लखीमपुर: लोनपुरवा गांव से लोक सभा चुनाव के लिए मजदूरी करने गैर जनपद गए युवक की संदिग्ध मौत, मृतक के परिजनों ने काटा हंगामा
थाना खीरी क्षेत्र के ओयल चौकी अंतर्गत लोनपुरवा गांव निवासी करीब 19 वर्षीय सुधीर लोकसभा चुनाव में मजदूरी करने करीब 15 दिन पहले गया था। मऊ में रैली का टेंट लगाने के बाद लापता हो गया। जिसका शव सोमवार को अर्धनग्न हालत में बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव जैसे ही शव गांव पहुंचा मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा है।