लखीमपुर: फरधान रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में छत विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव,पिता ने जताई हत्या की आशंका
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महेवागंज चौक निवासी जावेद अहमद पुत्र जमील अहमद का शव आज फरधान रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर छत विक्षत अवस्था में मिला है। बीते दिन मृतक बगैर बताए कहीं गया था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है। मृतक के पिता जमील अहमद ने हत्या की आशंका जताई है।