लखीमपुर: शहर के डीसी रोड पर डीएम आवास के सामने नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा सफाई करते समय नाले से बरामद हुई एक बाइक
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के डीसी रोड स्थित डीएम आवास के सामने आज नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा नाला साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा था। नाले की सफाई करते समय एक अज्ञात बाइक मिलने से हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन में लगी है।