मैगलगंज हाईवे पर वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा गया था। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। मृतक प्रेम प्रकाश पुत्र छेदीलाल निवासी कस्बा मैगलगंज मोहल्ला रामनगर के रूप में हुई है।