खंडेला: खंडेला थाने में कूटरचित तरीके से खाली चेक भर कर अनादरित करने का मामला इस्तगासे से हुआ दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
खंडेला थाने में कूटरचित तरीके से खाली चेक भरकर अनादरित करने का मामला इस्तगासे से दर्ज हुआ है। परिवादी मोहनलाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि आरोपी मनफूल सिंह ने उसके पुत्र को रेलवे में नौकरी लगने का झांसा देकर उससे खाली चेक ले लिया और बाद में खाली चेक को कूटरचित तरीके से भरकर बैंक में जमा करा कर अनादरित करवा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।