खंडेला: कोटड़ी लुहारवास गांव के पास से धारदार हथियार के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीकर जिले की खंडेला थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटड़ी लुहारवास गांव के पास से धारदार हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक बदरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से धारदार हथियार बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।