खंडेला: बामनवास गांव के पास कार ने मारी बाइक को टक्कर बाइक सवार युवक हुआ घायल
बामनवास गांव के पास एक कार द्वारा बाइक को टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में बाइक सवार युवक के परिजनों की ओर से आज जाजोद थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं घायल युवक का चोमू के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवक के परिजनों की शिकायत के बाद जाजोद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।