खंडेला: कांवट कस्बे में अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियां ने किया हमला तीन दर्जन लोग हुए घायल
कांवट कस्बे में शनिवार को अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियां द्वारा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांवट कस्बे में स्थित मोक्ष धाम में मधुमक्खियां अचानक छिड़ गई और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियां ने करीब तीन दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।