खंडेला: उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्रों ने रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश
स्वीप कार्यक्रम के तहत खंडेला उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर और स्लोगन लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया और लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।