खंडेला: पलसाना रोड़ स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम लाखों रुपए के जेवरात के साथ रुपए किए चोरी
सीकर जिले के खंडेला कस्बे में पलसाना मोड़ स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को आज अंजाम दिया। सहर मकान से लाखों रुपए के जेवरात के साथ करीब ₹50000 की नगदी भी चुरा कर ले गए ।इस संबंध में पीड़ित ओम प्रकाश ने आज खंडेला थाने में मामला दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।