पटना ग्रामीण: पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति का जायजा लिया, CM नीतीश कुमार ने
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे गांधी मैदान, PMCH और पटना विश्वविद्यालय के पास पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विस्तृत जानकारी दी।