पटना ग्रामीण: बिहार दिवस की तैयारी के लिए पटना समाहरणालय में बैठक, लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
22 मार्च को बिहार दिवस है और बिहार दिवस के तैयारियों को लेकर सोमवार को पटना समाहरणालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की जानकारी डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा सोमवार रात करीब 8:00 बजे दी गई। इस बैठक के बाद इस बात की भी जानकारी दी गई है की बिहार दिवस का आयोजन 22 मार्च से 24 मार्च 2025 तक होगा, जिसके लिए थीम, उन्नत बिहार- विकसित बिहार है।