पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का भाजपा विधायक पर गुस्सा फूटा, कहा- भाजपा संस्कारहीन है
भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल के द्वारा होली के दिन मुसलमानों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देने के मामले पर बिहार विधानसभा के बाहर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा संस्कारहीन है।