मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीमों ने देवास और इंदौर सहित कुल 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। जांच में सामने आया कि आरोपी की वैध आय ₹1.93 करोड़ थी, जबकि उसके पास से अब तक ₹6.26 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति चिह्नित की जा चुकी है, जो उसकी ज्ञात आय से 223% अधिक है।
कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ कि फिरोज खान ने यह अकूत संपत्ति अपनी पत्नी, मां और एक परिचित महिला के नाम पर बना रखी थी। लोकायुक्त की टीम को जमीन और रियल एस्टेट कारोबार में बड़े पैमाने पर निवेश के सबूत भी मिले हैं। फिलहाल टीम मिले सभी अहम दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्तियों के ब्योरे की बारीकी से पड़ताल कर रही है, जिससे इस काली कमाई के आंकड़े में और बड़ा इजाफा होने की संभावना है।
#Indore #MadhyaPradesh #LokayuktaRaid #CrimeNews #CorruptionFreeIndia #IndorePolice #BreakingNews #MPNews #FatafatNews