हुज़ूर: भोपाल के लालघाटी के एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया
Huzur, Bhopal | Apr 21, 2024 भोपाल के लालघाटी के एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। वह कई बीमारियों के शिकार थे। बैंककर्मी घर से नाश्ता करने के बाद मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस ने ट्रैक से शव को बरामद किया। बॉडी की शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।