चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर नम आंखों से दी विदाई
चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्रों में विजयादशमी के दिन बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गयाl इससे पहले पूजा पंडालों में पहुंचकर महिलाओं ने माता रानी को सिंदूर लगाकर अमर सुहाग व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा, फिर मां को नम आंखों से विदाई दीl साथ ही अगले साल जल्दी आने का न्योता भी दियाl