देव: खेसर में सांसद अभय कुशवाहा ने विवाह समारोह में नवदंपति को दी शुभकामनाएं और आशीर्वाद
औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के देव प्रखंड अंतर्गत ग्राम खेसर निवासी शंकर यादव की पुत्री के वैवाहिक समारोह में मंगलवार को सांसद अभय कुशवाहा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों से सांसद ने आत्मीय संवाद किया और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।