📍समाहरणालय, औरंगाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में “सहयोग शिविर” की प्रगति एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा।
जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे "सहयोग शिविर" की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में निर्देशित किया गया कि—
✅ सभी आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
✅ 10 एवं 20 दिनों से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए।
✅ 30 दिनों से अधिक लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
✅ राजस्व एवं न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों का शिविर तिथि से पूर्व निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
✅ शिविर के दिन लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए तथा आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाए।
जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं सतत अनुश्रवण का सकारात्मक परिणाम—
📌 अब तक प्राप्त 12,527 आवेदनों में से 12,135 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है।
🎯 अर्थात् 97% आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कर जिला प्रशासन ने जन शिकायतों के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
औरंगाबाद जिला प्रशासन आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #Bihar #SahyogShivir #JanSeva #GoodGovernance #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #PublicService #CitizenFirst #SamadhanSeSashaktikaran
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
2 views | Aurangabad, Bihar | Jul 28, 2026