☀️ प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति एवं लंबित मामलों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में लाभुक चयन, जन समर्थन पोर्टल पर आवेदन एवं अपलोड की प्रगति, सर्वेक्षण, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, बैंक ऋण, जन-जागरूकता अभियान तथा कार्यान्वयन एजेंसियों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
🔹 योजना के अंतर्गत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अधिकतम ₹78,000 तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) उपलब्ध कराई जा रही है।
🔹 लगभग ₹70,000 की लागत से 1 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा सकता है।
🔹 जिला मुख्यालय में योजना से संबंधित आवेदनों के निष्पादन एवं मार्गदर्शन के लिए पृथक सहायता काउंटर स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
🔹 पंचायत स्तर तक सरल एवं बिंदुवार पंपलेट वितरित कर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
🔹 सभी बैंक प्रबंधकों को पात्र लाभुकों के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
🔹 चयनित वेंडरों के साथ नियमित बैठक कर योग्य उपभोक्ताओं का चयन तथा अस्वीकृत 38 आवेदनों का तकनीकी मार्गदर्शन के साथ पुनः आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 प्रत्येक कनीय अभियंता को क्षेत्रवार लक्ष्य आवंटित कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने तथा नोडल पदाधिकारी द्वारा नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए।
🔹 प्रधानमंत्री कुटीर ज्योति योजना के पात्र उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
🔹 जीविका दीदियों के माध्यम से पंचायत स्तर पर पात्र लाभार्थियों की पहचान, सहमति-पत्र संग्रहण एवं पोर्टल अपलोड की प्रक्रिया को और तेज़ करने के निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों, विद्युत वितरण कंपनी, बैंक प्रतिनिधियों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को समन्वित प्रयासों के साथ निर्धारित लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
स्वच्छ ऊर्जा • कम बिजली बिल • आत्मनिर्भर परिवार — प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर घर सौर ऊर्जा की ओर।
#Aurangabad #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #RenewableEnergy #Bihar #DistrictAdministration #AbhilashaSharma
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India
2 views | Aurangabad, Bihar | Jul 28, 2026