Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

हरदोई: बुजुर्ग के पास मिले मोबाइल फोन से अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, पिहानी ओवर ब्रिज के पास घायल अवस्था में मिले थे

Hardoi, Hardoi | May 9, 2026

MORE NEWS

एसपी हरदोई ने सकाहा मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

​हरदोई/आगामी सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का दौरा किया। जानकारी के अनुसार हरदोई के  ​भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित थाना पुलिस व अधिकारियों को कड़े इंतजाम करने तथा मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।​एसपी ने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे।

एसपी हरदोई ने सकाहा मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ​हरदोई/आगामी सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का दौरा किया। जानकारी के अनुसार हरदोई के ​भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित थाना पुलिस व अधिकारियों को कड़े इंतजाम करने तथा मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।​एसपी ने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

हरदोई में दबंगई का LIVE VIDEO,सड़क पर अधेड़ को गिराकर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा,तमाशबीन बने रहे लोग

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में दबंगई का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति को गिराकर बेरहमी से थप्पड़ों और चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे,लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।

जानकारी के अनुसार, घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम पुरबावा स्थित देशी शराब के ठेके के सामने की बताई जा रही है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधेड़ व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ है जबकि कुछ  लोग लगातार उस पर थप्पड़ों और चप्पलों की बारिश कर रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुई मारपीट का प्रतीत हो रहा है उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हरदोई में दबंगई का LIVE VIDEO,सड़क पर अधेड़ को गिराकर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा,तमाशबीन बने रहे लोग उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में दबंगई का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति को गिराकर बेरहमी से थप्पड़ों और चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे,लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। जानकारी के अनुसार, घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम पुरबावा स्थित देशी शराब के ठेके के सामने की बताई जा रही है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधेड़ व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ है जबकि कुछ लोग लगातार उस पर थप्पड़ों और चप्पलों की बारिश कर रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुई मारपीट का प्रतीत हो रहा है उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जहर खाने की आशंका

हरदोई अतरौली। थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर हरदोई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ​मृतका की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी फूल कुमारी (20) के रूप में हुई है। मृतका के पिता श्रीराम ने बताया कि फूल कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व जुगराजपुर निवासी अजय के साथ हुई थी। उसके परिवार में पति और एक वर्ष की मासूम बेटी है। मृतका के पिता श्रीराम और उनकी पत्नी हीरामणि दिल्ली में मजदूरी करते हैं और हाल ही में गांव वापस लौटे थे।
​अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत
​परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह फूल कुमारी की अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एंबुलेंस से कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।​पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
​मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे डॉक्टरों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जहर खाने की आशंका हरदोई अतरौली। थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर हरदोई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ​मृतका की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी फूल कुमारी (20) के रूप में हुई है। मृतका के पिता श्रीराम ने बताया कि फूल कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व जुगराजपुर निवासी अजय के साथ हुई थी। उसके परिवार में पति और एक वर्ष की मासूम बेटी है। मृतका के पिता श्रीराम और उनकी पत्नी हीरामणि दिल्ली में मजदूरी करते हैं और हाल ही में गांव वापस लौटे थे। ​अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत ​परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह फूल कुमारी की अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एंबुलेंस से कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।​पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा ​मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे डॉक्टरों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

सहारनपुर में 17 वर्षीय किशोर की दोस्तों ने की हत्या, शव रखकर हाईवे किया जाम; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

​उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 17 वर्षीय शिवा की उसके ही दोस्तों ने निर्मम हत्या कर दी। हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।

​हाईवे जाम व पुलिस कार्रवाई:

​घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय जनता ने मृतक शिवा का शव सड़क पर रखकर हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल कराने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद जाम को खुलवाया जा सका।

​आरोपियों की स्थिति:

(हत्यारोपी): पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

​आदित्य और सूर्यांश (सह-आरोपी): घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

सहारनपुर में 17 वर्षीय किशोर की दोस्तों ने की हत्या, शव रखकर हाईवे किया जाम; पुलिस ने किया लाठीचार्ज ​उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 17 वर्षीय शिवा की उसके ही दोस्तों ने निर्मम हत्या कर दी। हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। ​हाईवे जाम व पुलिस कार्रवाई: ​घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय जनता ने मृतक शिवा का शव सड़क पर रखकर हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल कराने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद जाम को खुलवाया जा सका। ​आरोपियों की स्थिति: (हत्यारोपी): पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। ​आदित्य और सूर्यांश (सह-आरोपी): घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

हरदोई: प्राथमिक विद्यालय कोटरा में मौत को दावत दे रही झाड़ियां और जर्जर शौचालय, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल

हरदोई जिले के प्राथमिक विद्यालय कोटरा (ब्लॉक: टड़ियावाँ) से सरकारी दावों और जमीनी हकीकत की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। एक तरफ जहां सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और स्वच्छता अभियान पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर इस विद्यालय में फैली गंदगी और बदहाली मासूम बच्चों के भविष्य और जीवन दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
​1. 'निष्प्रयोज्य (जर्जर)' और बदहाल शौचालय
​विद्यालय परिसर में स्थित शौचालय पूरी तरह से टूट-फूट का शिकार हैं।
​एक पुराना शौचालय परिसर में बना है जिस पर स्पष्ट रूप से लाल रंग से "निष्प्रयोज्य (जर्जर)" लिखा गया है।
​दूसरा नया शौचालय भी देखरेख के अभाव में बेहद गंदा और बदहाल है। दीवारों पर टाइल्स टूटी हुई हैं, फ़र्श पर गंदगी जमा है और दरवाजों में जंग लगा हुआ है।
​स्वच्छ पेयजल और नल की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त नज़र आ रही है।
​2. परिसर में उगी झाड़ियां, जहरीले जीवों का खतरा
​विद्यालय के पूरे प्रांगण, क्लासरूम के पीछे और बाउंड्री वॉल के पास घनी झाड़ियां और जंगली घास उगी हुई है। बरसात के मौसम में इन झाड़ियों में जहरीले सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकोड़ों का खतरा हमेशा बना रहता है। छोटे-छोटे मासूम बच्चे इसी माहौल में पढ़ने और खेलने को मजबूर हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है।
​3. स्वच्छता के बजट का दुरुपयोग
​स्कूल की दीवारों पर पढ़े-लिखे समाज और स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले बड़े-बड़े स्लोगन और पेंटिंग्स तो बना दी गई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि स्वच्छता और रखरखाव के नाम पर आने वाले बजट का बंदरबांट किया जा रहा है।
​प्रशासनिक लापरवाही पर उठ रहे बड़े सवाल:
​क्या जिम्मेदार अधिकारियों (बीएसए/एबीएसए) को विद्यालय की इस दयनीय स्थिति की जानकारी नहीं है?
​यदि जर्जर शौचालय के कारण या झाड़ियों में छिपे जहरीले जीवों से किसी बच्चे के साथ हादसा होता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
​क्या कागज़ों पर चल रहा 'कायाकल्प' अभियान केवल दीवारों की रंगाई-पुताई तक ही सीमित रह गया है?
​मांग:
अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने बेसिक शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि प्राथमिक विद्यालय कोटरा के परिसर की तुरंत साफ-सफाई कराई जाए, झाड़ियों को कटवाया जाए और नए व सुरक्षित शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

हरदोई: प्राथमिक विद्यालय कोटरा में मौत को दावत दे रही झाड़ियां और जर्जर शौचालय, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल हरदोई जिले के प्राथमिक विद्यालय कोटरा (ब्लॉक: टड़ियावाँ) से सरकारी दावों और जमीनी हकीकत की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। एक तरफ जहां सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और स्वच्छता अभियान पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर इस विद्यालय में फैली गंदगी और बदहाली मासूम बच्चों के भविष्य और जीवन दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। ​1. 'निष्प्रयोज्य (जर्जर)' और बदहाल शौचालय ​विद्यालय परिसर में स्थित शौचालय पूरी तरह से टूट-फूट का शिकार हैं। ​एक पुराना शौचालय परिसर में बना है जिस पर स्पष्ट रूप से लाल रंग से "निष्प्रयोज्य (जर्जर)" लिखा गया है। ​दूसरा नया शौचालय भी देखरेख के अभाव में बेहद गंदा और बदहाल है। दीवारों पर टाइल्स टूटी हुई हैं, फ़र्श पर गंदगी जमा है और दरवाजों में जंग लगा हुआ है। ​स्वच्छ पेयजल और नल की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त नज़र आ रही है। ​2. परिसर में उगी झाड़ियां, जहरीले जीवों का खतरा ​विद्यालय के पूरे प्रांगण, क्लासरूम के पीछे और बाउंड्री वॉल के पास घनी झाड़ियां और जंगली घास उगी हुई है। बरसात के मौसम में इन झाड़ियों में जहरीले सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकोड़ों का खतरा हमेशा बना रहता है। छोटे-छोटे मासूम बच्चे इसी माहौल में पढ़ने और खेलने को मजबूर हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है। ​3. स्वच्छता के बजट का दुरुपयोग ​स्कूल की दीवारों पर पढ़े-लिखे समाज और स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले बड़े-बड़े स्लोगन और पेंटिंग्स तो बना दी गई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि स्वच्छता और रखरखाव के नाम पर आने वाले बजट का बंदरबांट किया जा रहा है। ​प्रशासनिक लापरवाही पर उठ रहे बड़े सवाल: ​क्या जिम्मेदार अधिकारियों (बीएसए/एबीएसए) को विद्यालय की इस दयनीय स्थिति की जानकारी नहीं है? ​यदि जर्जर शौचालय के कारण या झाड़ियों में छिपे जहरीले जीवों से किसी बच्चे के साथ हादसा होता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? ​क्या कागज़ों पर चल रहा 'कायाकल्प' अभियान केवल दीवारों की रंगाई-पुताई तक ही सीमित रह गया है? ​मांग: अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने बेसिक शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि प्राथमिक विद्यालय कोटरा के परिसर की तुरंत साफ-सफाई कराई जाए, झाड़ियों को कटवाया जाए और नए व सुरक्षित शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

हरदोई: बुजुर्ग के पास मिले मोबाइल फोन से अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, पिहानी ओवर ब्रिज के पास घायल अवस्था में मिले थे - Hardoi News