हरदोई में दबंगई का LIVE VIDEO,सड़क पर अधेड़ को गिराकर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा,तमाशबीन बने रहे लोग
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में दबंगई का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति को गिराकर बेरहमी से थप्पड़ों और चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे,लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।
जानकारी के अनुसार, घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम पुरबावा स्थित देशी शराब के ठेके के सामने की बताई जा रही है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधेड़ व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ है जबकि कुछ लोग लगातार उस पर थप्पड़ों और चप्पलों की बारिश कर रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुई मारपीट का प्रतीत हो रहा है उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026