🔳रीठी में आयोजित विकासखंड स्तरीय रोजगार शिविर में 57 युवाओं का चयन, निजी क्षेत्र में मिले अवसर
🔳कटनी - जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में विकासखंड रीठी में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निजी कंपनी एसआईएस लिमिटेड, सिंगरौली द्वारा युवाओं का चयन किया गया।
शिविर में कुल 165 युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 57 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जिन्हें कंपनी में नियुक्ति का अवसर मिला।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का संचालन शिविर प्रभारी श्री अनिल कुमार तिवारी ने किया। प्रशासन द्वारा जिले के अलग-अलग विकासखंडों में लगातार ऐसे रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनआरएलएम टीम, शासकीय आईटीआई रीठी के प्राचार्य श्री शरद पांडे एवं उनकी टीम के साथ श्री विवेक नेमा का विशेष योगदान रहा। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे रोजगार शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
2 views | Katni, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026