🔳शासकीय भूमि पर खनिज भंडारण करने वाले क्रेशरों के संचालन पर रोक
🔳कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बरही तहसील के ग्राम कन्नौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर खनिज भंडारण नहीं करने के निर्देश देते हुये दो स्टोन क्रेशरों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है।
उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम कन्नौर, तहसील बरही स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 861 महालक्ष्मी मिनरल को सब्सिडियरी प्रयोजन (सहायक कार्य) के लिए लीज पर स्वीकृत की गई थी।
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में 14 जुलाई को राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम द्वारा शासकीय भूमि से मशीनरी एवं अन्य सामग्री को हटाते हुए कब्जा मुक्त कराया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खसरा क्रमांक 861 में तिलक ग्रोवर के स्टोन क्रेशर के तीन कन्वेयर तथा के.पी. अवस्थी के क्रेशर का एक कन्वेयर आंशिक रूप से शासकीय भूमि में स्थापित था। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दोनों क्रेशरों के संचालन पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया।
प्रशासन ने क्रेशर संचालकों को ताकीद किया है कि संबंधित क्रेशर संचालक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कन्वेयर एवं अन्य संरचनाओं को शासकीय भूमि से पूरी तरह हटाएं। इसके बाद सत्यापन उपरांत ही क्रेशरों के संचालन पर लगी रोक हटाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही शासकीय भूमि को पूर्णतः साफ एवं सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बरही, सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक श्री कमलकांत परस्ते सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी