🔳नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति शपथ
🔳कटनी - शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा यह युवाओं के भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि नशे की लत से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. शिल्पी कुमारी सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, श्रीमती रिचा दुबे, डॉ. प्रतिमा सिंह तथा एनसीसी प्रभारी सुश्री मिथलेश्वरी, डॉ. सोनिया कश्यप एवं श्रीमती आरती वर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी